भट्ट व सुखीजा के प्रयासों से स्वदेश लौटा बाजपुर का करणवीर, परिजनों ने जताया आभार।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संवाददाता – लव श्रीवास्तव 

(ऊधम सिंह नगर,बाजपुर) केन्द्रीय रक्षा, पर्यटन राज्यमंत्री/ क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा के अथक प्रयासों से बाजपुर का करणवीर सिंह संधू स्वदेश लौट आया है। करणवीर की स्वदेश वापसी से परिजनों में हर्ष का माहौल है और उन्होंने भट्ट व सुखीजा सहित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। वर्ष 2018 में बाजपुर के ग्राम जनता फार्म निवासी करणवीर सिंह संधू अपनी पढ़ाई हेतु कनाडा गया था। परंतु वहां अस्वस्थ होने के कारण वह दर-दर भटकने को मजबूर था और उसके सारे दस्तावेज भी खो गए थे। लगभग पिछले एक वर्ष से उनका परिवार से संपर्क नहीं हो पाया था। लगभग एक माह पूर्व करणवीर के परिजनों द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा से सम्पर्क कर सारा वाक्या बताया। जिस पर सुखीजा ने मामले को केन्द्रीय रक्षा, पर्यटन राज्यमंत्री/ क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट के समक्ष रखा। भट्ट के प्रयासों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा त्वरित कार्रवाई की गयी और करणवीर सिंह संधू सरकार के खर्च पर स्वदेश लौट आया है। करणवीर के अपने घर पहुँचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ,भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उमा जोशी,वीरेंद्र बिष्ट ने उनके आवास पर पहुँचकर उनके हालचाल जाने। वहीं करणवीर के परिजनों ने भाजपा नेताओं का तहे दिल से आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!