बम-बम भोले के जयकारों से गूंजायमन हुआ मसवासी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

(रामपुर,मसवासी) महाशिवरात्रि पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। जिसको लेकर नगर के मार्गों पर कांवड़िए बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए गुजर रहे हैं। महाशिवरात्रि के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर बम-बम भोले के जयकारों से नगर व क्षेत्र गूंजायमान हो गया। हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल आ रहे कांवड़ियों के लिए मिलक नौखरीद, हसनपुर उत्तरी, करीमपुर, रहमतगंज और मसवासी में सेवा भाव के चलते लोग जगह-जगह कांवड़ियों को फल, पीने का पानी और भोजन की व्यवस्था कर भंडारे का आयोजन कर रहे हैं। कांवड़िए भी डीजे की धुन पर बाबा भोलेनाथ के गानों पर नाचते हुए और बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए नगर के मार्गों से होकर गुजर रहे हैं। रंग-बिरंगी झालरों और बाबा भोलेनाथ के सर्पों से सजी कांवड़ को देखकर लोग काफी प्रशंसा कर रहे हैं। महाशिवरात्रि के पावन पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। इस मौके पर लोगों के द्वारा रंग-बिरंगी झालरों से मंदिरों को बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर चौकी इंचार्ज रोहित कुमार टीम के साथ मुख्य चौराहों पर तैनात रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!