164 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

(बाजपुर,सुल्तानपुर पट्टी) गोवंश संरक्षण स्क्वायड टीम को उसे वक्त सफलता हाथ लगी जब टीम ने मुखबिर की सूचना पर बाजपुर के ग्राम हरलालपुर में 164 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा है। वहीं पुलिस ने मौके से अन्य सामान को भी कब्जे में ले लिया है। जिसके बाद गोवंश संरक्षण स्क्वायड टीम ने पकड़े गए आरोपियों को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।

बता दें कि गोवंश संरक्षण स्क्वायड टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बाजपुर के ग्राम हरलालपुर में कुछ लोगों द्वारा गोवंशीय पशु की हत्या की गई है। सूचना मिलते ही गोवंश संरक्षण स्क्वायड टीम मौके पर पहुंच गई। जहां टीम ने 164 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपी साबिर फरार है। टीम की पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम फैसल और आरीस बताया है। पुलिस को मौके से एक डिप फ्रिज, छुरी, 2 इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 2 मोबाइल फ़ोन, 8060रुपए की नगदी सहित अन्य सामान बरामद हुआ। टीम ने पकड़े गए आरोपियों और अन्य सामान को कब्जे में ले लिया। जिसके बाद गोवंश संरक्षण स्क्वायड टीम ने पकड़े गए आरोपियों को बाजपुर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। वही बाजपुर कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दौरान गोवंश संरक्षण स्क्वायड टीम के इंचार्ज एसआई प्रवीण सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की गई है। जहां 164 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार चल रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!