पूर्व मुख्यमंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया ढोल नगाडो से स्वागत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संवाददाता – ज्योति स्वरुप अग्रवाल 

(ऊधम सिंह नगर,सुल्तानपुर पट्टी)  शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी भाजपा नेता सरताज आलम के निवास पर पहुंचे जहा भाजपा कार्यकर्ताओ ने उनका ढोल नगाडो व फूल माला पहनाकर गर्म जोशी से जोरदार स्वागत किया। बताते चले कि भाजपा नेता सरताज आलम की माता कि तबियत ख़राब चल रही है जिनका कुशल क्षेम जानने के लिए उनके निवास पर पहुच उनका हाल चाल जाना। पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा सरकार बहुत अच्छे काम कर रही है जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कामो की प्रशंशा की और उन्होंने भाजपा के स्थापना दिवस पर सभी को बधाई दी। मोके पर राजेश कुमार,शिवकुमार गुप्ता,रोशन लाल तोमर,राजेश सैनी,राधा मोर्य,रितु अग्रवाल,किरन मोर्य,जोनी मोर्य,नन्हे सिंह मोर्य,अमर वीर शर्मा,गुरमुख सिंह,शमशाद,फिरासत,रियासत,सुहेल,नईम,आरिफ,अब्दुल गफ्फार,शकीब,सलमान,साहिल,सोम्य आलम,कमर आलम,नफीस,अमजद अली,नजाकत अली आदि भाजपा कार्यकर्ता मोजूद थे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!