प्रतिबंधित 50 किलो मांस के साथ पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संवाददाता – लव श्रीवास्तव 

(ऊधम सिंह नगर,बाजपुर)  प्रतिबंधित गौ मांस को लेकर एसआई कैलाशचंद नगर कोटी ने पुलिस फोर्स के साथ मुखबीर की सूचना पर ग्राम मुंडिया कला में एक घर में छापा मार कर 50 किलो प्रतिबंधित गो मांस बरामद किया। पुलिस द्वारा जिसमें महिला सन्नो पत्नी नइम को गिरफ्तार कर लिया गया। मुख्य आरोपी नइम पुत्र बल्लू मौके से फरार हो गया। तराजू व कुल्हाड़ी सहित उपकरण बरामद किए। पशु चिकित्साक डॉ शैलेश कुमार ने मास के टुकड़ों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए गए। पुलिस द्वारा प्रतिबंधित गौ मांस अधिनियम एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए महिला आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उपकारागार जेल हल्द्वानी भेजा गया। ग्राम मुंडिया कला में प्रतिबंधित गौ मांस की काफी समय से सूचना मिल रही थी।

आपको बता दें कि रविवार को मुखबिर की सूचना पर एसआई कैलाश चंद नगरकोटी, कांस्टेबल जगदीश कोठियाल,  होमगार्ड सतनाम सिंह, महिला कांस्टेबल विमला साथ लेकर घर में बेच रहे प्रतिबंधित गौ मांस को लेकर घेराबंदी कर  छापा मारा गया। जिसमें मुख्य आरोपी नइम पुत्र बल्लू मौके से फरार हो गया। उसकी पत्नी सन्नो मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। प्रतिबंधित गौ मांस 50 किलो बरामद करते हुए कुल्हाड़ी तराजू छुरी सहित उपकरण बरामद किए। पुलिस द्वारा प्रतिबंधित गौ मांस अधिनियम एक्ट के तहत आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर महिला आरोपी सन्नो को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी को हल्द्वानी उप कारागार जेल भेजा गया। एसएसआई विनोद फर्त्याल ने कहा प्रतिबंधित गौ मांस के साथ महिला सन्नो को जेल भेजा गया है उसका पति नइम मौके से फरार हो गया शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। वही गौरक्षा विभाग के प्रान्तमंत्री यशपाल राजहंस भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गए।

Leave a Comment

error: Content is protected !!