ब्यूटी पार्लर में तैयार हो रही थी दुल्हन, स‍िरफ‍िरे ने गोली मारकर की हत्‍या

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शादी का जश्न उस समय मातम में बदल गया जब ब्यूटी पार्लर में तैयार होने गयी दुल्हन को उसके प्रेमी ने ब्यूटी पार्लर के अंदर घुसकर गोली मार दी ।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मध्य प्रदेश में दतिया जिले के सोनागिरि थाना क्षेत्र में बरगांव की रहने वाली 22 साल की काजल की शादी झांसी में राज नाम के युवक के शादी तय हुई थी। झांसी के एक मैरेज हॉल में शादी समारोह चल रहा था और रिश्तेदारों का आना-जाना लगा हुआ था। इसी दौरान बारात आने से पहले दुल्हन तैयार होने के लिए नजदीक के ही ब्यूटी पॉलर्र गई थी। उसके साथ उसकी बहन और अन्य सहेलियां भी गई हुई थीं। काजल तैयार हो रही थी और उसका मेकअप अंतिम चरण में था। इसी दौरान मुंह पर रुमाल बांधकर फिल्मी स्टाइल में एक लड़का पहुंचा और कहने लगा कि काजल बाहर आओ, तुमने हमें धोखा दिया। यह सुनकर दुल्हन ने बाहर आने से मना कर दिया था जिस पर उसने पार्लर में दुल्हन को गोली मार दी।

गोली चलने की आवाज से वहां चीख-पुकार मच गई। दुल्हन को खून से लथपथ देख आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस और एंबुलेसं को दी गई इसके बाद उसे इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। गोली मारने वाला दुल्हन का आशिक बताया जा रहा है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

जैसे ही दुल्हन को गोली मारे जाने की खबर घर में फैली तो शादी की खुशियां मातम में बदल गई। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!